# CG NEWS TODAY - cg news today

> Markdown mirror of DialtoneApp's public top-site detail page for `cgprayagnews.com`.

URL: https://dialtoneapp.com/top-sites/cgprayagnews.com/index.md
Canonical HTML: https://dialtoneapp.com/top-sites/cgprayagnews.com

## Summary

- Domain: `cgprayagnews.com`
- Website: https://cgprayagnews.com
- Description: ai readable | score 16 | purchase read only
- Label: ai_readable
- Payment surface: Not available
- Purchase boundary: read_only
- Control boundary: unknown
- Rank: 716025

## robots

~~~text
User-agent: *
Allow: /
Disallow: /wp-admin/
Allow: /wp-admin/admin-ajax.php
Disallow: /wp-content/uploads/wpo/wpo-plugins-tables-list.json

Sitemap: https://cgprayagnews.com/sitemap_index.xml
~~~

## llms

~~~text
# CG NEWS TODAY

> cg news today


## Posts

- [अभनपुर ब्रेकिंगः घर में मिला पति-पत्नी का शव, पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, शुरुआती जांच में सामने आई ये बात](https://cgprayagnews.com/dead-bodies-of-husband-and-wife-found-in-the-house-2/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अभनपुर इलाके से बड़ी खबर आ रही है, जहां घर के अंदर पति-पत्नी का खून से लथपथ शव मिला है। शुरुआती जांच में पता चला है कि धारदार हथियार से गला रेतकर उनकी हत्या की गई है। घटना की सूचना के बाद एसएसपी, एएसपी, सीएसपी समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। जांच के लिए एफएसएल यूनिट, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया है। मामला रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, अभनपुर क्षेत्र के ग्राम बिरोदा में बुधवार को भूखन ध्रुव (62 वर्ष) और उनकी पत्नी …
- [एम.एड. सत्र 2025-27 हेतु अंतिम चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी, यहाँ देखे सूची](https://cgprayagnews.com/m-ed-final-selection-for-session-2025-27/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, शंकर नगर, रायपुर (छ.ग.) में सत्र 2025-27 के लिए एम.एड. (विभागीय/सीधी भर्ती) अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची एवं अंतिम प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है। यह सूची शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय की वेबसाइट www.cteraipur.org तथा राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) की वेबसाइट scert.cg.gov.in पर देखी जा सकती है। चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची से सम्बंधित दावा-आपत्ति दिनांक 15 जुलाई 2025 से 21 जुलाई 2025 तक प्रस्तुत की जा सकती है। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी स्वयं अभ्यर्थी की …
- [कार्यों में लापरवाही पड़ी भारी: गरियाबंद कलेक्टर ने लिया कड़ा एक्शन, दो पटवारियों को किया सेवामुक्त](https://cgprayagnews.com/patwaris-were-removed-from-their-posts-and-relieved-from-service/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद कलेक्टर बी.एस उइके ने नियुक्ति आदेश की सेवा शर्तों को पूर्ण नहीं करने एवं सौपे गए कार्यो में लगातार लापरवाही बरतने एवं कार्यालय से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने वाले दो पटवारियों पर बड़ी कार्यवाही की है। कलेक्टर ने देवभोग तहसील अंतर्गत पदस्थ पटवारी ऐशेश्वर सिंह कोमर्रा एवं योगेन्द्र ठाकुर को पटवारी पद से हटाते हुए सेवा से पदच्युत किया है। पटवारी ऐशेश्वर सिंह द्वारा नियुक्ति आदेश की सेवा शर्त अनुसार निर्धारित सेवा अवधि में विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण नहीं किया गया। साथ ही मार्च 2017 से लगातार अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहा। तत्सबंध में उन्हें कारण …
- [मुख्यमंत्री से राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट, मंत्रिपरिषद द्वारा वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान दिए जाने के निर्णय हेतु व्यक्त किया आभार](https://cgprayagnews.com/state-police-service-officers-met-the-cm/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विधानसभा स्थित कार्यालय में राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों ने सौजन्य भेंट कर मंत्रिपरिषद की बैठक में वर्ष 2005 से 2009 बैच तक के अर्हकारी सेवा अवधि पूर्ण कर चुके अधिकारियों को वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान प्रदान किए जाने के निर्णय हेतु आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि 11 जुलाई 2025 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के समुचित प्रबंधन हेतु 30 सांख्येतर पदों का सृजन करते हुए वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान प्रदान करने का निर्णय लिया गया। …
- [बोलेरो ने बाइक सवार दंपत्ति को मारी टक्कर, बाइक से गिरी महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत, पति और बच्चे गंभीर](https://cgprayagnews.com/bolero-hit-a-couple-riding-a-bike/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक के पीछे बैठी महिला उछलकर गिर गई और ट्रक के पिछले पहिये के नीचे आ गई। इस हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि पति और बच्चे घायल हैं। घटना के बाद बोलेरो चालक फरार हो गया। घटना जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, उषा बर्मन (35) मंगलवार शाम 4 बजे अपने पति कमलेश बर्मन और तीन बच्चों के साथ बाइक से चंडीपारा से अकलतरा जा रही थीं। जैसे ही वे ग्राम बनाहिल के पेट्रोल …
- [देश के लिए गौरव का क्षण: राज्यपाल और मुख्यमंत्री साय ने Axiom-4 मिशन की ऐतिहासिक सफलता पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को दी बधाई](https://cgprayagnews.com/historic-success-of-axiom-4-mission/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राज्यपाल रमेन डेका ने भारत के सुपुत्र शुभांशु शुक्ला के 18 दिन अंतरिक्ष में रहने के बाद ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से अमरीका के कैलिफ़ोर्निया में सफल लैंडिंग पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है। श्री शुक्ला ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का दौरा करने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप अपना नाम दर्ज कराया है। राज्यपाल ने कहा कि शुभांशु शुक्ला की यह यात्रा सिर्फ एक मिशन नहीं, बल्कि भारत की नई अंतरिक्ष पहचान का प्रतीक है। वे न केवल आईएसएस जाने वाले पहले भारतीय बने, बल्कि उन्होंने यह दिखा दिया कि भारत अब अंतरिक्ष अन्वेषण की …
- [गरियाबंद ब्रेकिंग: जलप्रपात में डूबने से युवती की मौत, एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची](https://cgprayagnews.com/a-girl-died-after-drowning-in-a-waterfall/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले के गजपल्ला जलप्रपात में मंगलवार को डूबने से एक युवक की मौत हो गई। 22 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी युवती का शव बरामद नहीं हो पाया है। मंगलवार को अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू रोक दिया गया था। बुधवार सुबह पुलिस और एसडीआरएफ ने दोबारा रेस्क्यू किया, लेकिन दोपहर 1 बजे तक युवती का शव नहीं मिल पाया है। बुधवार को रेस्क्यू के दौरान मौके पर मौजूद लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। फिलहाल रेस्क्यू टीम लगातार युवती का शव ढूंढने में लगी हुई है। जानिए पूरा मामला जानकारी के अनुसार …
- [तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइकों को टक्कर मारी, दो लोगों की मौत, तीन घायल](https://cgprayagnews.com/high-speed-truck-hit-two-bikes/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तेज रफ्तार ट्रक ने दो अलग-अलग जगहों पर बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 3 बजे ट्रक क्रमांक CG 07 AV 7776 खरोरा से तिल्दा जा रहा था। खरोरा नायकटाढ़ नल घर के सामने मुख्य मार्ग पर ट्रक ने सबसे पहले एक बाइक CG 04 LL 1635 को टक्कर मारी। इस हादसे में खरोरा मोहरेंगा निवासी कुलेश्वर विश्वकर्मा (17) और …
- [नवापारा इलाके में फिर चाकूबाजी: उधार के पैसे मांगने पर युवक पर चाकू से हमला](https://cgprayagnews.com/attack-with-knife-on-asking-for-loan-money/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा क्षेत्र में चाकूबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते सोमवार की रात दो बदमाशों ने मिलकर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। युवक के गर्दन और कमर पर गंभीर चोटें आई हैं। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रायपुर जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, सुंदरनगर (घोंट) निवासी दशरथ सोनवानी रोजी-मजदूरी करता है। दशरथ ने घर के काम के लिए गांव के ही भागवत सोनवानी को उधार पैसे दिए थे। सोमवार की रात करीब 7.15 बजे जब दशरथ भागवत से उधार के …
- [छुरा ब्रेकिंग: छात्राओं ने प्राचार्य पर लगाए गंभीर आरोप, प्राचार्य को लिया गया हिरासत में](https://cgprayagnews.com/principal-arrested-in-bed-touch-case/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) किशन सिन्हा :– गरियाबंद जिले के छुरा ब्लाक में शासकीय विद्यालय में पदस्थ प्राचार्य पर अनुचित व्यवहार और मानसिक उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।18 छात्राओं द्वारा की गई शिकायतों में शारीरिक छेड़छाड़ (बेड टच), आपत्तिजनक दृष्टि से देखने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की बातें सामने आई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए शाला विकास समिति ने थाना छुरा में प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु आवेदन सौंपा। गुप्त रहा मामला, फिर खुला विरोध का मोर्चा जानकारी के अनुसार छुरा ब्लाक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अकलवारा में प्राचार्य पद पर पदस्थ रहे  गोपेश्वर प्रसाद वर्मा …
- [तीन साल बाद खुला हत्या का राज, भाई-भाभी ने हत्या के बाद जलाया शव, डीएनए टेस्ट से शव की पहचान, नार्काे के डर से कबूली हत्या](https://cgprayagnews.com/brother-and-sister-in-law-burnt-the-body-after-murder/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तीन साल पुराने हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। युवक के हत्या के आरोप में उसके बड़े भाई और भाभी को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने मृतक के शराब पीकर उत्पात मचाने की हरकत से तंग आकर वारदात को अंजाम दिया था। मामले को खुलासा डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट से हुआ। वहीं पुलिस आरोपियों के नार्काे टेस्ट कराने की तैयारी में थी। तभी आरोपी दंपती ने गुनाह कबूल कर लिया। घटना बागनदी इलाके का है। बानगदी पुलिस के अनुसार दिसंबर 2022 में चारभाठा रोड के सूखे नाले में अधजली लाश मिली थी। पीएम रिपोर्ट में हत्या …
- [आत्मदाह की चेतावनी के बाद जागा प्रशासन: SDM, तहसीलदार और पुलिस की टीम ने परिवार को मौके पर पहुंचकर दिलवाया कब्जा](https://cgprayagnews.com/the-family-was-given-possession-after-reaching-the-spot/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अपनी ही जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग को लेकर गरियाबंद कलेक्ट्रेट के सामने सोमवार सुबह से भूख हड़ताल पर बैठे अमलीपदर के खरीपथरा निवासी मुरहा नागेश और उसके परिवार को आखिरकार 12 घंटे बाद प्रशासन का लिखित आश्वासन मिला था। परिवार ने मांग पूरी नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी थी, जिसके बाद दिनभर चले घटनाक्रम के बाद शाम लगभग 8 बजे प्रशासन हरकत में आया। देवभोग एसडीएम तुलसीदास मरकाम ने कल देर शाम मुरहा नागेश को लिखित आश्वासन दिया था कि 15 जुलाई को उसके परिवार को जमीन पर कब्जा दिलाया जाएगा और जिन …
- [नवापारा सड़क हादसे में तीसरे युवक की मौत, एक की हालत अभी भी गंभीर](https://cgprayagnews.com/three-youths-died-in-a-road-accident-2/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा इलाके में बीते सोमवार की रात दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है। वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। इसमें एक की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसका रायपुर मे इलाज चल रहा है। हादसे में दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, नवापारा-अभनपुर मार्ग पर ग्राम कुर्रा स्थित पेट्रोल पंप के सामने दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। एक बाइक पर तीन युवक सवार थे। वहीं, दूसरी बाइक पर दो …
- [किसानों को होगा सीधा लाभ : ‘कृषक उन्नति योजना’ के तहत दिशा-निर्देश जारी, इन फसलों पर मिलेंगे 11,000 रुपये प्रति एकड़](https://cgprayagnews.com/guidelines-issued-under-krishi-unnati-yojana/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में खरीफ 2025 के लिए कृषक उन्नति योजना के तहत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कृषि में निवेश बढ़ाने और किसानों की लागत में राहत देने के उद्देश्य से यह योजना प्रारंभ की गई है। राज्य सरकार ने फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए दलहन, तिलहन और अन्य वैकल्पिक फसलों के क्षेत्र विस्तार तथा उत्पादन में आत्मनिर्भरता के लक्ष्य के साथ चिन्हित फसलों पर आदान सहायता राशि देने का निर्णय लिया है। योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिन्होंने एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन कराया हो। विगत खरीफ मौसम में …
- [सावन का पहला सोमवार: क्षेत्र के शिव मंदिरों में गूंजा हर-हर महादेव, प्रथम दिवस हुआ 68 हजार पार्थिव शिवलिंग का निर्माण](https://cgprayagnews.com/har-har-mahadev-echoed-in-shiva-temples/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– सावन का महीना शुरू होते ही शहर में शिव भक्तों के चेहरों पर एक अलग ही चमक देखने को मिली। सावन के पहले सोमवार को छत्तीसगढ़ के प्रयाग राज कहे जाने वाले धार्मिक नगरी राजिम के त्रिवेणी संगम पर स्थित भगवान कुलेश्वरनाथ महादेव के मंदिर में सुबह से ही शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दूर से श्रद्धालु अपने परिवार और बच्चों के साथ भोलेनाथ का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करने पहुंचते रहे। वहीं दद्दा शिष्य मंडल के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 68 हजार पार्थिव शिवलिंग का निर्माण, पूजन और विसर्जन किया गया।  श्री कुलेश्वर नाथ बाबा का …
- [नवापारा ब्रेकिंग: दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, दो युवकों की मौत, तीन युवकों की हालत गंभीर](https://cgprayagnews.com/head-on-collision-between-two-bikes-3/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा से बड़ी खबर आ रही है जहाँ दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में तीन युवकों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना रायपुर जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, नवापारा-अभनपुर मार्ग पर ग्राम कुर्रा स्थित पेट्रोल पंप के सामने दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। एक बाइक पर तीन युवक सवार थे। वहीं, दूसरी बाइक पर दो युवक सवार थे। हादसे …
- [देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 महिलाएं गिरफ्तार](https://cgprayagnews.com/prostitution-racket-busted-3/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। महिलाओं के खिलाफ BNS की धारा 170/126, 135(3) के तहत कार्रवाई की गई है। मामला कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा क्षेत्र का है। दरअसल, कबीरधाम पुलिस अपराधों की रोकथाम और अनैतिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में 11 जुलाई को थाना सहसपुर लोहारा क्षेत्र अंतर्गत भिंभौरी निवासी दो महिलाओं के खिलाफ देह व्यापार जैसे अनैतिक कार्यों में संलिप्त पाए जाने पर कार्रवाई की गई। सहसपुर लोहारा पुलिस ने भिंभौरी निवासी …
- [सावधान! ये हरकत कभी भी बन सकता है मौत का कारण, गरियाबंद के चिंगरापगार और गजपल्ला में खतरनाक स्टंट, देखकर कांप जाएगी रूह](https://cgprayagnews.com/deadly-stunts-of-youth-in-waterfall/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– लगातार बारिश से गरियाबंद जिले के झरने अपनी खूबसूरती से लोगों को आकर्षित कर रहे है। जिसके कारण जलप्रपातों और पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भीड़ बढ़ती जा रही है। रविवार को जिले के चिंगरापगार, गजपल्ला, जमतई, घटरानी, झरझरा जलप्रपातों में पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान झरने में युवाओं के जानलेवा स्टंट भी देखने को मिले। युवा 70 से 80 फीट की ऊंचाई से पानी में छलांग लगा रहे हैं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानिए पूरा मामला दरअसल, रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण गरियाबंद …
- [गरियाबंद कलेक्ट्रेट में भूख हड़ताल पर बैठा परिवार, न्याय नहीं मिलने पर सामूहिक आत्मदाह की दी चेतावनी, जानिए पूरा मामला](https://cgprayagnews.com/the-family-sat-on-a-hunger-strike-for-land/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले में जमीन के लिए एक परिवार भूख हड़ताल पर है। बताया जा रहा है कि गरियाबंद जिले की अमलीपदर तहसील के अंतर्गत ग्राम खरीपदरा निवासी मुरहा नागेश अपनी पत्नी और तीन छोटे बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट के सामने भूख हड़ताल पर है। पीड़ित परिवार को अब कलेक्टर और सरकार से न्याय की उम्मीद है। जानिए पूरा मामला दरअसल, परिवार के मुखिया मुरहा नागेश के अनुसार, गांव के कुछ दबंगों ने राजस्व विभाग से सांठगांठ करके लगभग 7 एकड़ पुश्तैनी कृषि भूमि अपने नाम दर्ज करवा ली। अभिलेखों में त्रुटि के कारण यह जमीन अभिलेखों में …
- [नदी में मिला युवक का शव, लोगों ने जताई इस बात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस](https://cgprayagnews.com/body-of-a-youth-found-in-the-river/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नदी में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर फैलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने युवक को नदी से बाहर निकाला और पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है। घटना रायगढ़ जिले के कोतरा रोड थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह मांड नदी में युवक का शव मिला। ग्रामीणों ने टायंग-बायंग के पास शव देखा …
- [गायत्री शक्ति पीठ नवापारा में ट्रस्ट का हुआ पुनर्गठन, पवन यदु बने मुख्य प्रबंध ट्रस्टी, इन युवा चेहरों को भी किया गया शामिल](https://cgprayagnews.com/trust-reorganized-in-gayatri-shakti-peeth-navapara/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गायत्री शक्तिपीठ के प्रभावी संचालन के उद्देश्य से अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में रविवार को बैठक हुई और ट्रस्ट का ऐतिहासिक पुनर्गठन करने के पहले वेद माता गायत्री परम पूज्य गुरुदेव परम वंदनीय माता को साक्षी मानते हुए दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह आयोजन श्रद्धा, संकल्प और संगठन का अद्भुत संगम रहा, जिसमें गायत्री शक्ति पीठ नवापारा के सभी निष्ठावान कार्यकर्ता, सभी प्रज्ञा मंडल के सदस्य उपजोन संगठन प्रभारी एम. एल. साहू उपजोन समन्वयक, सी.पी.साहू, जिला समन्वयक, लच्छूराम निषाद, ब्लाॅक समन्वयक आर.एस.चौरसिया सहित रायपुर जिले एवं ब्लाॅक के समर्पित …
- [गड्ढे में तैरता मिला 4 महीने की बच्ची का शव, मां के साथ सोई थी, इस बात की आशंका](https://cgprayagnews.com/dead-body-of-a-4-month-old-baby-girl/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– चार महीने की बच्ची का शव 2 फीट गहरे गड्ढे में तैरता मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई। शुरुआती जाँच में आशंका जताई जा रही है कि बच्ची का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई और फिर शव गड्ढे में फेंक दिया गया। फिलहाल पुलिस कई पहलुओं से मामले की जाँच कर रही है। घटना जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, ग्राम धाराशिव में रविवार को 4 महीने की मासूम बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो …
- [अंडर गारमेंट में छिपाया था इलेक्ट्रानिक डिवाइस, इंजीनियर भर्ती परीक्षा में नकल करते दो युवतियां पकड़ी गई](https://cgprayagnews.com/two-girls-were-caught-cheating/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– पीडब्ल्यूडी (PWD) इंजीनियर भर्ती परीक्षा के दौरान नकल का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक अभ्यर्थी की तलाशी लेने पर एक हाईटेक डिवाइस मिली। बताया गया कि लड़की ने इसे अपने अंडरगारमेंट में छिपा रखा था। पुलिस ने इस मामले में दो लड़कियों को गिरफ्तार किया है। लड़कियों के पास से 7 इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद हुए हैं। केंद्राध्यक्ष की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। दरअसल, छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग (PWD) में जूनियर इंजीनियर के 113 पदों …
- [प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 15 से 18 जुलाई तक](https://cgprayagnews.com/counseling-for-admission-in-prayas-residential-school/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले के प्रयास आवासीय विद्यालय में शिक्षण सत्र 2025-26 में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों की वर्गवार प्रतिक्षा सूची राज्य के विभागीय वेबसाईट www.eklavya.cg.nic.in डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एकलव्य डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन में अपलोड कर दिया गया है। जिसमें अनुसूचित जनजाति एवं विशेष पिछड़ी जनजाति बालक का काउंसलिंग 15 जुलाई को, अनुसूचित जनजाति एवं विशेष पिछड़ी जनजाति बालिका का काउंसलिंग 16 जुलाई को, अनुसूचित जाति बालक/बालिका का काउंसलिंग 17 जुलाई को, अन्य पिछड़ा वर्ग बालक/बालिका एवं सामान्य वर्ग बालक/बालिका, अल्पसंख्यक बालक/बालिका का काउंसलिंग 18 जुलाई 2025 को प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे …
- [11 साल की बच्ची से दुष्कर्मः खाना बनाने के बहाने घर बुलाया, अकेला पाकर किया दुष्कर्म](https://cgprayagnews.com/rape-of-an-11-year-old-girl/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– 11 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने नाबालिग को खाना बनाने के बहाने घर बुलाया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है। घटना कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, बालको थाना क्षेत्र के रहने वाले आरोपी सरना सिंकू ने 11 साल की बच्ची को खाना बनाने के बहाने अपने घर बुलाया। आरोपी ने बच्ची की …
- [कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आरंग में किया सघन निरीक्षण : आंगनबाड़ी, स्कूल और धान संग्रहण केंद्रों का लिया जायजा](https://cgprayagnews.com/collector-dr-gaurav-singh-conducted-intensive-inspection-in-arang/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आरंग ब्लॉक का सघन निरीक्षण करते हुए आंगनबाड़ी केन्द्रों, शासकीय विद्यालयों और धान संग्रहण केंद्रों का दौरा किया। कलेक्टर डॉ सिंह ने सर्वप्रथम आरंग स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 और 2 पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं, पोषण आहार और अन्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच की और आवश्यक निर्देश दिए। इसके पश्चात डॉ. सिंह ग्राम बकतरा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला पहुंचे। वहां उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत किया तथा शिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया। कलेक्टर ने विद्यार्थियों को किसी …
- [नवापारा ब्रेकिंग: मामूली बात पर चाकू से हमला, नशे में धुत युवकों ने पंच को मारा चाकू](https://cgprayagnews.com/drunken-youth-stabbed-punch/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा इलाके में चाकू से हमले की घटना सामने आई है। नशे में धुत दो युवकों ने मामूली बात पर एक पंच के सिर पर चाकू से हमला कर दिया। खून से लथपथ पंच को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। घटना गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, नवापारा से लगे ग्राम कुर्रा निवासी दिनेश यादव (41 वर्ष) वार्ड क्रमांक 13 के पंच हैं। प्रार्थी दिनेश यादव ने पुलिस …
- [आबकारी विभाग की कार्रवाईः नकली होलोग्राम लगी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार](https://cgprayagnews.com/liquor-with-fake-holograms-seized/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– आबकारी विभाग की टीम ने नकली होलोग्राम और नकली शोले स्टिकर लगी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कार में भारी मात्रा में अवैध शराब की तस्करी कर रहा था। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। मामला अभापुर थाना क्षेत्र का है। आबकारी उपनिरीक्षक नीलम स्वर्णकार ने बताया कि 11 जुलाई को एक i10 कार क्रमांक सीजी 04 एमजेड 5272 में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा था। इसकी सूचना मिलने पर आबकारी विभाग की टीम ने अभनपुर क्षेत्र के ग्राम चंडी के पास कार को …
- [बोलेरो और एंबुलेंस में जोरदार टक्कर, बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी, एक युवक की मौत, तीन लोग घायल](https://cgprayagnews.com/strong-collision-between-bolero-and-ambulance/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तेज रफ्तार बोलेरो और एंबुलेंस में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस घटना में बोलेरो सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस जेपीएल गेट नंबर 1 से निकलकर तमनार की ओर जा रही थी। उसी समय हुंकराडीपा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो एंबुलेंस से …
- [स्कूल में दो छात्रों के बीच विवाद: क्लासमेट पर ब्लेड से हमला, आरोपी फरार](https://cgprayagnews.com/attack-on-classmate-with-blade/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– स्कूल में दो छात्रों के बीच विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक छात्र ने दूसरे छात्र पर ब्लेड से हमला कर दिया। घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से हमलावर छात्र फरार है। घटना की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, दादर माध्यमिक शाला में एक छात्र ने दूसरे छात्र पर ब्लेड से हमला कर उसे घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों सातवीं कक्षा के छात्र …
- [आयुष्मान कार्ड के नाम पर ठगी: मरीज के परिजनों ने राजिम के जगन्नाथ हॉस्पिटल पर लगाए गंभीर आरोप, फ्री इलाज का झांसा देकर वसूले जा रहे पैसे](https://cgprayagnews.com/fraud-in-the-name-of-ayushman-card/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम के पथर्रा स्थित श्री जगन्नाथ मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल पर आयुष्मान कार्ड से इलाज कराने का झांसा देकर मरीजों से मोटी रकम वसूलने के गंभीर आरोप लगे हैं। इलाज के लिए पहुंचे मरीज के परिजनों ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन पहले मरीजों को आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज का भरोसा देकर भर्ती करता है, लेकिन बाद में हजारों रुपये का बिल थमाकर पैसे जमा करने का दबाव बनाता है। क्या है पूरा मामला परिजनों के अनुसार भिलाई (आरंग) निवासी बिरझा बाई नवरंगे (60) अपने रिश्तेदारों से मिलने तर्रा आई थीं। वापसी में चौबेबांधा के पास गाड़ी …
- [तालाब में डूबने से भाई-बहन समेत चार बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम](https://cgprayagnews.com/four-children-died-due-to-drowning-in-a-pond/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तालाब में डूबने से भाई-बहन समेत चार बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि स्कूल से लौटने के बाद बच्चे दोपहर में तालाब में नहाने गए थे। इस दौरान बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। मृतकों में 3 लड़कियां और एक लड़का शामिल है। इसमें दो भाई-बहन भी थे। एक साथ चार बच्चों की मौत से गांव में मातम पसर गया है। घटना जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसतरा में रहने वाले चार बच्चे पुष्पांजलि श्रीवास …
- [जलप्रपात में युवक का पैर फिसला, ऊँचाई और पत्थरों से टकराने से मौत, झरने पर जाते समय सावधानी ज़रूरी](https://cgprayagnews.com/a-young-mans-foot-slipped-in-the-waterfall/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले के प्रसिद्ध झरने कुएंमारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक अपने परिवार के साथ घूमने गया था। इसी दौरान झरने के पास अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे गड्ढे में गिर गया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रायपुर निवासी संतोष वैद्य शनिवार को अपने परिवार के साथ कोंडागांव के कुएंमारी जलप्रपात घूमने गए थे। झरने के पास फिसलन के कारण उनका पैर फिसल गया। झरने की ऊँचाई …
- [आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब की गाड़ी पर पत्थर से हमला, बाल-बाल बचे विधायक](https://cgprayagnews.com/attack-on-arang-mlas-car/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– आरंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक और अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब की गाड़ी पर हमला हुआ है। कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने पत्थरों से हमला किया। हमले में विधायक की गाड़ी का शीशा टूट गया, हालाँकि विधायक को कोई चोट नहीं आई। विधायक खुशवंत साहब बेमेतरा के नवागढ़ में एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। लौटते समय यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, आरंग विधायक खुशवंत साहब बेमेतरा के नवागढ़ में एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, जहाँ से वे शाम करीब 7 बजे रायपुर स्थित अपने आवास लौट रहे …
- [विधायक रोहित साहू ने त्रिवेणी संगम पर बैराज व नौका विहार हेतु DPR तैयार करने के दिए निर्देश, फोरलेन सड़क निर्माण के लिए किया स्थल निरीक्षण](https://cgprayagnews.com/mla-rohit-sahu-presented-dpr-for-barrage-and-boating-at-triveni-sangam/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक, धार्मिक और पर्यटन महत्व के केंद्र छत्तीसगढ़ के प्रयाग राजिम त्रिवेणी संगम क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर विधायक रोहित साहू द्वारा एक के बाद एक ठोस पहल की जा रही है। इसी कड़ी में उन्होंने आज इंटेक वेल लक्ष्मण झूला से चौबेबंधा पुल तक प्रस्तावित फोरलेन सड़क निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। लगभग ₹34 करोड़ की लागत से बनने वाली यह सड़क नदी किनारे होते हुए नवीन मेला स्थल तक जाएगी, जिससे क्षेत्र की यातायात सुविधा और पर्यटन कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होगा। निरीक्षण से पूर्व राजिम विश्राम गृह में आयोजित समीक्षा …
- [फिंगेश्वर विकासखण्ड की लखपति दीदी: राष्ट्रीय कार्यशाला में सुनाया अपने लखपति बनने तक का सफर](https://cgprayagnews.com/lakhpati-sister-of-phingeshwar-development-block/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार अंतर्गत दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा लखपति दीदी बनाने की दिशा में विषय पर तीन दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला के अंतिम दिवस 11 जुलाई 2025 को राजधानी रायपुर में प्रदेश भर की चयनित लखपति दीदियों ने अपने संघर्ष, मेहनत व आजीविका से आत्मनिर्भर बनाने की कहानियों, परिचर्चा सत्र का आयोजन हुआ। उल्लेखनीय है कि कार्यशाला का शुभारंभ ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव शैलेष कुमार, सूक्ष्म व लघु उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव एस. सी. एल. दास द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया था।सत्र में …
- [राजिम ब्रेकिंगः तेज रफ्तार कार ने तीन गाड़ियों को मारी टक्कर, राजिम पुल पर हुआ हादसा, ट्रैफिक जाम](https://cgprayagnews.com/road-accident-in-rajim-gariaband/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम से बड़ी खबर आ रही है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी-बाइक समेत तीन गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना तीन से ज्यादा लोग घायल होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद पुल पर ट्रैफिक जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना नवापारा थाना क्षेत्र की है। एक्टिवा और दो बाइक को मारी टक्कर जानकारी के अनुसार, नवापारा और राजिम को जोड़ने वाले पुल पर शनिवार …
- [भीषण सड़क हादसा: तेज़ रफ़्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, दो की मौत, तीन की हालत गंभीर](https://cgprayagnews.com/high-speed-scorpio-collided-with-a-tree/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– बीती रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि सभी पाँच लोग एक स्कॉर्पियो में सवार थे। इसी दौरान तेज़ रफ़्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार चकनाचूर हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जानिए पूरा मामला घटना अंबिकापुर के गांधी नगर थाना क्षेत्र की है। अंबिकापुर-बनारस मुख्य मार्ग पर अंबिकापुर शहर के पास चठिरमा मोड़ के पास एक तेज़ रफ़्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर एक …
- [प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या, पहचान छिपाने के लिए जलाया शव, ऐसे खुला राज](https://cgprayagnews.com/husband-murdered-in-collusion-with-lover/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। घटना के बाद, पहचान छिपाने के लिए शव को जलाने की कोशिश की गई, लेकिन बारिश के कारण शव पूरी तरह नहीं जल सका। पुलिस ने इस हत्याकांड में महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना कोंडागांव जिले के माकड़ी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, 30 जून को माकड़ी थाना क्षेत्र के मगेदा जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का अधजला शव मिला था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। मृतक की पहचान धर्मवीर (33) के रूप में हुई। …
- [62 की उम्र में भी गजब का जज्बा: हाईवा जैसे भारी वाहनों को आसानी से ऑपरेट करती है जेसीबी दीदी, मलेशिया व जापान में होने वाले एक्स-पो में होगी शामिल](https://cgprayagnews.com/jcb-didi-operates-vehicles-easily/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जेसीबी, चेन माउंटेन और हाईवा जैसी भारी मशीनरी वाहनों को आसानी से ऑपरेट कर अपनी कौशल और साहस का परिचय राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम खैरझिटी निवासी 62 वर्षीय दमयंती सोनी दे रही है। दमयंती सोनी को जेसीबी दीदी के नाम से भी जानी जा रही है। जेसीबी दीदी श्रीमती दमयंती सोनी ने बताया कि वे भारी मशीनरी वाहनों के एक्स-पो में शामिल होने देश के साथ विदेशों में भी प्रदर्शन किया है, जिसमें उन्हें सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि वे बैंगलोर, दिल्ली, ग्रेटर नोएडा, नेपाल, अहमदाबाद के एक्स-पो कार्यक्रम में शामिल हुई है और वहां सफलतापूर्वक …
- [अभनपुर ब्रेकिंग : सड़क किनारे मिली युवक की लाश, पास में मिले शराब की बोतल और डिस्पोजल, इस बात की आशंका](https://cgprayagnews.com/dead-body-of-a-young-man-found-on-the-roadside-5/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :–अभनपुर इलाके में सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है। मामला रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, आज दोपहर अभनपुर इलाके के ग्राम सतपारा के पास सड़क किनारे ग्रामीणों ने एक युवक का शव देखा। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शव मिलने की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुँच गई। मृतक …
- [621 पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैम्प 14 जुलाई को, इन पदों पर होगी भर्ती](https://cgprayagnews.com/placement-camp-for-recruitment-on-14th-july/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :–जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र धमतरी द्वारा आगामी 14 जुलाई को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक कम्पोजिट भवन स्थित जिला रोजगारएवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में आयोजित किया जाएग।  इस प्लेसमेंट कैम्प में निजी क्षेत्र के नियोजक एलआईसी धमतरी, प्रथम एजुकेशन कुरूद, नीलेश ज्वेलर्स धमतरी द्वारा प्रबंधक, सेल्स एजेंट, ब्रांच मैनेजर, वेल्डर, प्लंबर, हाउसकीपिंग, एकाउंटेंट, सोलर पीवी ईन्स्टालर सहित कुल 621 पदों पर भर्तियों के लिए इंटरव्यू लिया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि ऐसे आवेदक जिनकी शैक्षणिक योग्यता आठवीं, दसवीं, बारहवीं, आईटीआई, स्नातक और स्नातकोत्तर हो वे इस …
- [जहरीली गैस के रिसाव से दो भाइयों की मौत, कुएँ से मुर्गी निकालने उतरे थे, गाँव में मातम पसरा](https://cgprayagnews.com/two-brothers-died-due-to-leakage-of-poisonous-gas/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– कुएँ में गिरी मुर्गी को निकालने उतरे दो भाइयों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक युवक मुर्गी को कुएँ से निकालने के लिए कुएँ में उतरा था। मुर्गी को लेकर ऊपर आते समय वह बेहोश होकर पानी में गिर गया। उसे बचाने के लिए उसका भाई भी कुएँ में कूद गया। ज़हरीली गैस की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बिलासपुर जिले के बेलगहना चौकी क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, बेलगहना के करही कछार निवासी दिलीप पटेल शुक्रवार शाम करीब चार बजे घर की बाड़ी में …
- [संबंध बनाने से इनकार करने पर पत्नी की हत्या, 7 महीने की गर्भवती थी, एक साल पहले हुई थी शादी](https://cgprayagnews.com/wife-murdered-for-refusing-to-have-sex/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मृतका 7 महीने की गर्भवती थी। बताया जा रहा है कि शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रायपुर जिले के तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, ग्राम छतौद निवासी प्रदुम निर्मलकर (24 वर्ष) ने अपनी पत्नी सुरुज निर्मलकर की हत्या कर दी। दोनों की शादी एक साल पहले हुई थी। सुरुज निर्मलकर 7 महीने की गर्भवती थी। 10 जुलाई की सुबह 8:30 बजे प्रदुम निर्मलकर ने मृतका के भाई को …
- [कृषि महाविद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया प्रारंभ, इस दिन होगा महाविद्यालय और सीट का आबंटन](https://cgprayagnews.com/online-counseling-process-started-for-admission-in-agricultural-colleges/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित शासकीय एवं निजी कृषि महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के बी.एस.सी. कृषि (ऑनर्स) स्नातक पाठ्यक्रम में नवीन शिक्षा नीति 2020 के तहत प्रवेश हेतु ऑनलाईन काउंसलिंग प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। प्रथम चरण की काउंसलिंग 15 जुलाई से 21 जुलाई 2025 तक चलेगी। प्रथम चरण की काउंसलिंग में 15 जुलाई को ऑनलाईन पंजीयन करने वाले अभ्यर्थियों को पीएटी परीक्षा की प्रावीण्य सूची के आधार पर प्रोविजनल सीट एवं महाविद्यालय का आबंटन किया जायेगा। 16 से 18 जुलाई तक कृषि महाविद्यालय रायपुर में प्रातः 8 बजे से शाम 5:30 तक दस्तावेजों का …
- [राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार 2025 के लिए प्रविष्टियाँ आमंत्रित, इस लिंक से कर सकते है ऑनलाइन आवेदन](https://cgprayagnews.com/for-state-teacher-samman-memorial-award-2025/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश में स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को हर वर्ष राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। यह पुरस्कार प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं साहित्यकार डॉ. पदुमलाल पन्नालाल बख्शी, गजानन माधव मुक्तिबोध, डॉ. मुकुटधर पांडेय तथा बलदेव प्रसाद मिश्र की स्मृति में प्रदान किया जाता है। वर्ष 2025 के लिए इस सम्मान हेतु शिक्षकों से प्रविष्टियाँ आमंत्रित की गई हैं।  इच्छुक शिक्षक 30 जुलाई 2025 तक स्कूल शिक्षा विभाग के पोर्टल https://shiksha.cg.nic.in/TeacherAward/ तक पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके पश्चात जिला स्तर से चयनित प्रस्तावों को 4 अगस्त 2025 …
- [22 अधिकारी निलंबित: भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार, भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का दिया संदेश](https://cgprayagnews.com/immediate-suspension-of-22-officers/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति को पूरी दृढ़ता से लागू कर रही है। इसी क्रम में राज्य शासन ने आबकारी विभाग से जुड़े एक बहुचर्चित मामले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 अधिकारियों को निलंबित किया है। यह कार्रवाई पूर्ववर्ती शासनकाल के दौरान हुए 3200 करोड़ रुपये के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच के आधार पर की गई है। वर्ष 2019 से 2023 के बीच हुए इस घोटाले में आबकारी विभाग के कुछ अधिकारियों की संलिप्तता पाई गई थी, जिन्होंने अवैध रूप …
- [पेट्रोल पंपों में स्थापित होंगे प्रदूषण जांच केन्द्र, परिवहन विभाग और तेल कंपनियों की संयुक्त बैठक में बनी कार्ययोजना](https://cgprayagnews.com/pollution-testing-centres-to-be-set-up-in-petrol-pumps/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राज्य में वाहनों के प्रदूषण नियंत्रण को प्रभावी बनाने की दिशा में परिवहन विभाग ने एक अहम पहल की है। आगामी दिनों में 56 पेट्रोल पंपों में प्रदूषण जांच केन्द्र की स्थापना की जाएगी। परिवहन विभाग के सचिव एवं परिवहन आयुक्त एस. प्रकाश (भाप्रसे) तथा अपर परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर (भापुसे) की उपस्थिति में पेट्रोलियम कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर पेट्रोल पंपों में प्रदूषण जांच केन्द्र स्थापित करने की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में एचपीसीएल ने बताया कि रायपुर स्थित सेंट्रल जेल के पास उनके पेट्रोल पंप में पीयूसी सेंटर की …
- [शादीशुदा महिला ने नाबालिग से बनाए शारीरिक संबंध, रेप के आरोप में महिला गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला](https://cgprayagnews.com/the-woman-had-physical-relations-with-a-minor/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक विवाहित महिला ने नाबालिग युवक के साथ शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने महिला को रेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि महिला ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपने पास बुलाया और उसके साथ संबंध बनाए। नाबालिग के लापता होने के बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। मामला जांजगीर-चांपा जिले के जांजगीर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, नाबालिग युवक के परिजनों ने 1 जुलाई को जांजगीर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका बेटा 28 जून से लापता है। तलाश करने पर कोई …
- [सावन का पवित्र महीना शुरू: पहले दिन श्री कुलेश्वर नाथ का हुआ भव्य श्रृंगार, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु](https://cgprayagnews.com/on-the-first-day-of-the-month-of-sawan-shri-kuleshwar-nath/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– सावन का पवित्र महीना शुक्रवार 11 जुलाई से शुरू हो गया है। सावन के महीने में शिव भक्त कावड़ यात्रा भी निकालते हैं। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। सावन के पहले दिन से ही शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है। पहले दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा और जलाभिषेक के लिए सुबह से ही मंदिरों और शिवालयों में भक्तों की भीड़ रही। शिवालयों और मंदिरों में हर-हर महादेव और बोल बम की गूंज सुनाई दी। सावन का महीना …
- [आधार संचालक/ऑपरेटर के चयन के लिए दस्तावेज सत्यापन 14 जुलाई को](https://cgprayagnews.com/selection-of-aadhaar-operator-operator/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी के निर्देशानुसार जिले के 24 कार्यालयों में इन हाउस मॉडल के अनुसार आधार केन्द्र संचालन हेतु 26 आधार संचालक/ऑपरेटर का चयन किए जाने हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। जिसके दावा आपत्ति के निराकरण उपरांत कुल 72 अभ्यर्थी पात्र पाए गए हैं। सूची का अवलोकन जिला कार्यालय के सूचना पटल एवं जिला महासमुन्द की अधिकृत वेबसाईट https://mahasamund.gov.in/ में किया जा सकता है। उक्त सूची में उल्लेखित समस्त अभ्यर्थियों का मूल दस्तावेज सत्यापन 14 जुलाई 2025 को अपराह्न 03:00 बजे से 05:30 बजे तक कक्ष क्रमांक 22 सी.जी. स्वान कक्ष जिला कार्यालय महासमुंद में किया जाएगा। …
- [साय कैबिनेट की बैठक संपन्न: पुलिस अफसरों का प्रमोशन, पुरानी गाड़ियों के नंबर नए वाहन में कर सकेंगे ट्रांसफर, जानिए मंत्रीपरिषद के निर्णय](https://cgprayagnews.com/cabinet-meeting-concluded-3/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में शुक्रवार को मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक में आयोजित की गई। बैठक में मंत्रिमंडल के सभी सदस्य मौजूद थे। बैठक में अनेक महत्वपूर्ण फैसलों पर निर्णय लिए गए। साय कैबिनेट के फैसले मंत्रिपरिषद द्वारा राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के उचित प्रबंधन हेतु अर्हकारी सेवा अवधि पूर्ण कर चुके वर्ष 2005, 2006, 2007, 2008 तथा 2009 बैच के अधिकारियों को वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान प्रदान किये जाने हेतु 30 सांख्येतर पद निर्मित कर वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान प्रदान करने का निर्णय लिया गया। मंत्रिपरिषद द्वारा जनजातीय समूहों एवं अन्य वंचित …
- [सिम्स में जटिल सर्जरी: 65 वर्षीय महिला के पेट से निकाला गया 10 किलो से अधिक वजन का ट्यूमर](https://cgprayagnews.com/a-tumor-weighing-more-than-10-kg-was-removed/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– बिलासपुर जिले की कबीरधाम निवासी लक्ष्मी चौहान, जो पिछले दो वर्षों से पेट में सूजन और लगातार बढ़ती शारीरिक परेशानियों से जूझ रही थीं। उन्हें पिछले 10 दिनों से लगातार उल्टियां हो रही थीं और भोजन ग्रहण करने व मल-मूत्र त्याग में भी असमर्थता थी। परिजनों द्वारा उन्हें सिम्स लाया गया, सिम्स के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में भर्ती किया गया, सिम्स में उनकी जांच डॉ. नेहा सिंह के द्वारा की गई। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल भर्ती कर रक्त, मूत्र एवं सोनोग्राफी जांच की गई। सोनोग्राफी रिपोर्ट में पेट में एक …
- [छत्तीसगढ़ के लाल अनिमेष कुजूर ने रचा नया इतिहास, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई](https://cgprayagnews.com/chhattisgarhs-son-animesh-kujur-created-new-history/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ के युवा धावक अनिमेष कुजूर ने ग्रीस के एथेंस में आयोजित ड्रोमिया इंटरनेशनल स्प्रिंट मीट में 100 मीटर दौड़ को मात्र 10.18 सेकेंड में पूरा कर भारत के लिए नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर पोस्ट कर उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हम सभी के लिए यह अत्यंत गर्व और खुशी का क्षण है कि छत्तीसगढ़ के अनिमेष कुजूर ने ग्रीस में आयोजित ड्रोमिया इंटरनेशनल स्प्रिंट मीट में 100 मीटर दौड़ को मात्र 10.18 सेकेंड में पूरा कर …
- [गौवंश तस्करी के मामले में ट्रक राजसात, एक गाय की भी हुई थी मौत](https://cgprayagnews.com/truck-confiscated-in-cow-smuggling-case/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गौवंश की तस्करी के मामले में मुंगेली कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार त्वरित एवं कठोर प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए एक ट्रक को राजसात किया गया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम, 2014 की धारा-7 के अंतर्गत की गई है। पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार दिनांक 01 सितंबर 2024 को थाना कोतवाली अंतर्गत वाहन क्रमांक सीजी 04 जेडी 7825 में 09 गाय एवं 04 बछड़ों को क्रूरता पूर्वक परिवहन करते हुए पकड़ा गया था। पुलिस जांच के दौरान यह भी सामने आया कि मवेशियों को बूचड़खाने ले जाया …
- [बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: घरेलू, व्यावसायिक और कृषि बिजली दरों में बढ़ोतरी, नई दरें लागू](https://cgprayagnews.com/hike-in-electricity-rates/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नई बिजली दरें तय कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने विद्युत वितरण कंपनी (CSPDCL) द्वारा की गई मांग के आधार पर वर्तमान प्रचलित दर से बिजली दरों में औसतन 1.89 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दे दी है। आयोग के अनुसार, यह वृद्धि राजस्व घाटे और ऊर्जा कंपनियों की लागत को देखते हुए की गई है। विद्युत वितरण कंपनी ने लगभग 4947 करोड़ का घाटा बताया था, हालांकि, आयोग ने इसे घटाकर केवल 523 करोड़ कर दिया। इस घाटे …
- [बोरवेल ट्रक गहरी खाई में गिरा, 5 लोगों की मौत, 4 की हालत गंभीर](https://cgprayagnews.com/borewell-truck-fell-into-a-deep-ditch/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल, एक बोरवेल ट्रक 60 फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में ट्रक चकनाचूर हो गया। 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना कवर्धा जिले के कुकदुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह ग्राम पंचायत अगरपानी चांटा के पास एक बोरवेल ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। सुबह ग्रामीणों ने ट्रक को खाई में गिरे देखा और पुलिस को सूचना दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस …
- [शराब के नशे में पिता करने लगा ऐसी हरकत की बेटे ने खोया आपा, कुल्हाड़ी से मार डाला, पुलिस ने बेटे को किया गिरफ्तार](https://cgprayagnews.com/father-murdered-with-an-axe/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– पिता-पुत्र के बीच घरेलू विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। खून से लथपथ पिता को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। घटना रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, घटना 8 जुलाई की है। ग्राम बकेली निवासी संतोष गबेल (65) शराब पीने का आदी था। वह अक्सर शराब के नशे में घर में झगड़ा करता था। मंगलवार रात करीब 8 बजे संतोष गबेल नशे में धुत होकर घर …
- [गुरु एक ज्ञानी पुरुष, संत-महात्मा होते हैं, जो हमें आध्यात्म की ओर ले जाते हैं - विनोद शर्मा](https://cgprayagnews.com/guru-is-a-wise-man-a-saint-or-a-great-soul/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– सरस्वती शिशु मंदिर नवापारा में गुरू पूर्णिमा पर्व मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीराम जानकी शिक्षण समिति नवापारा के अध्यक्ष विनोद शर्मा, अध्यक्षता उपाध्यक्ष प्रफुल्ल दुबे, विशेष अतिथि सहसचिव कोमल साहू, सदस्य रविशंकर साहू, प्राचार्य गौरीशंकर निर्मलकर ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में विनोद शर्मा ने कहा कि मां प्रथम गुरु होती हैं। गुरू एक ज्ञानी पुरुष संत-महात्मा होते हैं ,जो हमें आध्यात्म की ओर ले जाते हैं, जो अशांत मन को शांत करने मे सहयोग करते है। संसारिक जीवन की भोग-विलास से दूर भव से पार लागते हैं।जीवन के …
- [तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत, विधायक निवास के सामने हुआ हादसा](https://cgprayagnews.com/high-speed-trailer-crushed-bike-rider/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा विधायक आवास के सामने हुआ। घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर फरार हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पोटका निवासी चरण सिंह गुरुवार को शोक पत्र बांटने निकला था। इस दौरान युवक दोपहर में एनएच 130 पर लखनपुर विधायक …
- [अग्निवीर, एसएससी, सीजी व्यापम, रेल्वे आदि परीक्षाओं के लिए कार्यशाला 17 जुलाई को, अधिकारियों द्वारा मिलेगा मार्गदर्शन](https://cgprayagnews.com/workshop-for-candidates-appearing-in-the-exams/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आगामी अग्निवीर, एसएससी, सीजी व्यापक, रेल्वे आदि परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए 17 जुलाई को कार्यशाला आयोजित की जाएगी। यह कार्यशाला स्थानीय समुदायिक भवन धमतरी में सुबह 10 बजे से आयोजित होगी। प्रभारी जिला खेल अधिकारी ने बताया कि इस कार्यशाला में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, वनमण्डलाधिकारी, सीईओ जिला पंचायत सहित अधिकारियों द्वारा मार्गदर्शन प्रदाय किया जाएगा। कार्यशला में आने वाले अभ्यर्थियों को उक्त परीक्षाओं से संबंधित शंकाओं का समाधान मिल पायेगा। इससे आत्मविश्वास …
- [नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा नगरीय निकायों में बैकडेट से स्थानांतरण सम्बन्धी भ्रमोत्पादक समाचार के संबंध में स्पष्टीकरण](https://cgprayagnews.com/urban-administration-and-development-department/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नगरीय निकायों में बैकडेट से स्थानांतरण संबंधी भ्रमोत्पादक समाचार के संबंध में नागरिकों की सही जानकारी हेतु नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा स्थिति स्पष्ट की गई है। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण नीति वर्ष 2025 (परिपत्र क्रमांक Rule-3017/2/2025.GAD-6 दिनांक 05 जून 2025) में स्पष्ट रूप से उल्लेखित है कि यह नीति निगमों एवं स्वायत्त संस्थाओं पर लागू नहीं होगी। चूंकि प्रदेश के सभी नगरीय निकाय स्वायत्त संस्थाएं हैं, अतः उनमें स्थानांतरण संबंधित कार्य छत्तीसगढ़ नगरपालिका अधिनियम 1961 एवं नगरपालिक निगम अधिनियम 1956 के अंतर्गत निर्धारित प्रावधानों के अनुसार किया जाता है। इसी …
- [PCC अध्यक्ष दीपक बैज पहुंचे पूर्व नपा उपाध्यक्ष जीत सिंह के निवास, पार्टी को मजबूत करने कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स, भाजपा सरकार पर जमकर बोला हमला](https://cgprayagnews.com/pcc-president-deepak-baij-fiercely-attacked-the-bjp-government/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज आज मैनपुर क्षेत्र के दौरे पर जाते समय नवापारा के दीनदयाल उपाध्याय चौक में कांग्रेसजनो ने आतिशबाजी के साथ नगर आगमन पर जमकर स्वागत किया। इसके पश्चात वे मैनपुर के लिए रवाना हुए। मैनपुर में जनन्याय पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसके बाद वापस लौटते हुए नवापारा नगर के पूर्व नपा उपाध्यक्ष जीत सिंह के निवास पहुंचे। निवास पहुंचने पर पूर्व विधायक धनेंद्र साहू ने शाल ओढा कर उनका स्वागत किया। वहीं पूर्व नपा अध्यक्ष धनराज मध्यानी, पूर्व नपा उपाध्यक्ष जीत सिंह, स्वर्णजीत कौर, नेता प्रतिपक्ष संध्या राव, ब्लॉक कांग्रेस …
- [पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों की ठगी, गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार](https://cgprayagnews.com/fraud-of-crores-by-luring-to-double-the-money/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दोगुना मुनाफा लौटाने का लालच देकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अब तक कुल 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के पास से 81 हज़ार नकद राशि, विभिन्न बैंक खाते, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, 1 मोटरसाइकिल, 1 ब्रेज़ा कार बरामद की है। मामला बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र का है। 200 करोड़ से ज़्यादा की ठगी आरोपियों के खिलाफ …
- [छुरा ब्रेकिंग: घटारानी स्थित जलाशय में डूबने से युवक की मौत, कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया शव](https://cgprayagnews.com/a-young-man-died-after-drowning-in-a-reservoir/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले के छुरा क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है, जहां घटारानी स्थित जलाशय में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोरो की मदद से युवक के शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना फिंगेश्वर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को छुरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम फुलझर स्थित गोल्डा नाला जलाशय में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान किशन ध्रुव पिता …
- [जहरीले सांप के काटने से मां-बेटी की मौत, गांव में पसरा मातम, बारिश में जहरीले जीवों से सावधान रहने की जरूरत](https://cgprayagnews.com/mother-and-daughter-died-due-to-snake-bite/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– बारिश शुरू होते ही जहरीले जीवों की संख्या बढ़ने लगी है, जो जानलेवा साबित हो रही है। ऐसी ही एक घटना सामने आई है जिसमें जहरीले सांप के काटने से मां-बेटी की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम पसरा है। घटना बलौदा बाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, ग्राम ठाकुरदिया निवासी सतवती पारदी (35) और उसकी बेटी देविका (9) घर में फर्श पर सो रही थीं। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने दोनों को डस लिया। सांप के काटने के बाद दोनों की …
- [12वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव, परिवार ने खोई इकलौती बेटी](https://cgprayagnews.com/12th-class-student-committed-suicide-2/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है। घटना खैरागढ़ की है। जानकारी के अनुसार, खैरागढ़ के अमलीपारा वार्ड क्रमांक 12 में छात्रा हेमलता निषाद ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय छात्रा के दादा-दादी घर पर मौजूद थे। परिवार के बाकी सदस्य अपने-अपने काम से बाहर गए …
- [छुरा ब्रेकिंग: 08 किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा आरोपी, लेकिन नशे पर सवाल अब भी बरकरार](https://cgprayagnews.com/accused-arrested-with-08-kg-ganja-in-chhura/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) किशन सिन्हा:– गरियाबंद जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गरियाबंद पुलिस और स्पेशल टीम ने सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक युवक को 08 किलो 441 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत ₹87,410 बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, गरियाबंद जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार समस्त थाना क्षेत्रों में अवैध गांजा तस्करी पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 09 जुलाई 2025 को छुरा थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई …
- [पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु स्टूडेंट तुरंत करें यह काम, वरना नहीं मिलेगी छात्रवृत्ति](https://cgprayagnews.com/student-id-for-post-matric-scholarship/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– आदिवासी विकास विभाग द्वारा पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कॉलेज स्तर) का भुगतान आधार-सीडेड बैंक खातों में किया जा रहा है। ऐसे विद्यार्थी जिनका आधार सीडिंग अक्रियाशील (Inactive) है अथवा जिनका बैंक खाता गलत, बंद या अमान्य है, उनके छात्रवृत्ति भुगतान में बाधा उत्पन्न हो रही है। ऐसे सभी विद्यार्थियों को निर्देशित किया जाता है कि वे अपनी स्टूडेंट आईडी के माध्यम से त्रुटियों को सुधारते हुए, सही और आधार-सीडेड बैंक खाता विवरण की प्रविष्टि 13 जुलाई 2025 तक अनिवार्य रूप से करें। विभाग द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समयावधि के भीतर त्रुटियों का सुधार न …
- [श्रम विभाग की अधिसूचना: दुकान एवं स्थापनाओं का पंजीयन अब नए नियमों के तहत, 14 अगस्त तक कर्मचारियों का पंजीयन अनिवार्य](https://cgprayagnews.com/new-rules-for-registration-of-shops-and-establishments/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना (नियोजन एवं सेवा की शर्तों का विनियमन) अधिनियम, 2017 के अंतर्गत दुकान एवं स्थापनाओं के पंजीयन के लिए जारी अधिसूचना के फलस्वरूप, दिनांक 13 फरवरी 2025 से पूर्व में प्रचलित छ.ग. दुकान एवं स्थापना अधिनियम, 1958 निरस्त कर दिया गया है। इसके स्थान पर छ.ग. दुकान एवं स्थापना (नियोजन एवं सेवा की शर्तों का विनियमन) अधिनियम, 2017 तथा इसके अंतर्गत बनाए गए छ.ग. दुकान एवं स्थापना (नियोजन एवं सेवा शर्तों का विनियमन) नियम, 2021 राज्य में 13 फरवरी 2025 से प्रभावशील हो गए हैं। इस अधिनियम के प्रभावशील होने के पश्चात, दुकान एवं …
- [खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास एवं पारदर्शिता के लिए छत्तीसगढ़ की सराहनीय पहल को मिला राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान](https://cgprayagnews.com/chhattisgarh-received-national-level-honor/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– भारत सरकार के खान मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य को जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) के अंतर्गत उल्लेखनीय कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली स्थित स्कोप कन्वेंशन सेंटर में आयोजित एक दिवसीय “नेशनल डीएमएफ वर्कशॉप” के दौरान केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने मुख्यमंत्री के सचिव और खनिज सचिव पी. दयानंद को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। खान मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना द्वारा नेशनल डीएमएफ पोर्टल में समस्त राज्यों के डीएमएफ से संबंधित डेटाबेस का संधारण किया जा रहा है। डीएमएफ के …
- [मछली पकड़ने गए चार युवकों में विवाद, तीन युवकों ने मिलकर दोस्त को मार डाला, इस बात पर हुआ था विवाद](https://cgprayagnews.com/the-youths-together-murdered-their-friend/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– मछली पकड़ने गए चार युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद तीनों युवकों ने मिलकर अपने दोस्त की हत्या कर दी। घटना के बाद तीनों शव छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। घटना बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र की है। जानिए पूरा मामला दरअसल, मंगलवार सुबह ग्राम आमाडुला में बांध के पास एक खेत में 22 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव मिला। युवक के चेहरे और शरीर पर धारदार हथियार से कई वार …
- [नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, मामला संदिग्ध, एक साल पहले हुई थी शादी](https://cgprayagnews.com/newly-married-womans-body-found-hanging-2/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध हालत में फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि शव मिलने से एक दिन पहले नवविवाहिता का अपने ससुराल वालों से विवाद हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। मायके वालों से पूछताछ की जा रही है। घटना बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, गायत्री यादव (22 वर्ष) की शादी एक साल पहले पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम जोंधरा निवासी रामलाल यादव (25 वर्ष) से ​​हुई थी। बताया जा रहा है कि …
- [पत्रकारों के हक़ और सुरक्षा की लड़ाई के लिए गठित हुआ प्रेस क्लब नवा रायपुर (अभनपुर), रोहित सोनी चुने गए अध्यक्ष](https://cgprayagnews.com/press-club-nava-raipur-abhanpur-was-formed/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– ग्राउंड रिपोर्टिंग करने वाले संघर्षशील पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और उनके हक की लड़ाई के लिए प्रेस क्लब नवा रायपुर (अभनपुर) का ऐतिहासिक गठन किया गया। आए दिन पत्रकारों पर हो रहे हमले और आर्थिक तंगी के कारण जूझते जुझारू पत्रकारों की समस्याओं को देखते हुए यह संगठन बनाया गया है। इस मौके पर पत्रकारों ने कहा कि प्रेस क्लब नवा रायपुर (अभनपुर) न सिर्फ पत्रकारों के हक और सुरक्षा की लड़ाई लड़ेगा, बल्कि जमीनी मुद्दों को मजबूती से उठाने वाले पत्रकारों की आवाज़ बनेगा। क्लब ने आने वाले समय में पत्रकारों के हित में कई रचनात्मक …
- [महानदी पुल पर लापरवाही: मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति, बजरी और रेत से भर दिए गड्ढे, पहली बारिश में ही खुल गई पोल](https://cgprayagnews.com/formality-in-the-name-of-repair-on-mahanadi-bridge/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम-नवापारा को जोड़ने वाली महानदी पुल मात्र 13 वर्षों में ही जर्जर होने लगी है। लोहे ने सीमेंट का प्लास्टर छोड़ना प्रारंभ कर दिया है। पूरे पुल में कुल 33 जगह छोटे बड़े गड्ढे हो गए हैं जिनमें से 9 जगहों पर तो इतने बड़े गड्ढे हो गए है कि नुकीले छड़ बाहर निकल आए हैं। पुल पर कई जगह इन प्लास्टरों को उखड़े देखा जा सकता है। इन बड़े बड़े गड्ढों की वजह से कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है। शायद जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं। बता दे कि …
- [दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, एक युवक की मौत, दो लोग घायल](https://cgprayagnews.com/two-bikes-collided-head-on-2/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज चल रहा है। घटना सारंगगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, सारंगगढ़ मुख्यालय से 4 किलोमीटर दूर पचपेड़ी में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि एक मोटरसाइकिल पर छुहीपाली निवासी हेमंत चौहान और पंकज चौहान सवार थे। दूसरी मोटरसाइकिल पर पचपेड़ी निवासी डेविड यादव सवार था। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों …
- [मुख्यमंत्री ने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे को अर्पित की श्रद्धांजलि कहा- सभी को हँसाने वाला कवि हमें रुलाकर चला गया](https://cgprayagnews.com/chief-minister-paid-tribute-to-padma-shri-dr-surendra-dubey/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के जोरा स्थित श्री सालासर बालाजी धाम के सभागार में आयोजित सुप्रसिद्ध कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय डॉ. दुबे के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करें। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हास्य-व्यंग्य के क्षेत्र में राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि डॉ. सुरेंद्र दुबे छत्तीसगढ़ महतारी के सच्चे …
- [तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, उछलकर गिरी महिला को ट्रक ने कुचला, दर्दनाक मौत](https://cgprayagnews.com/truck-crushed-a-woman-riding-a-bike/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर में एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर बैठी महिला गिर गई और ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जाँच कर रही है। घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, डूमरतराई निवासी ओम प्रकाश साहू 8 जुलाई की दोपहर 2:45 बजे अपनी बड़ी माँ हीराबाई साहू के साथ कुरुद की ओर जा रहे थे। तभी देवपुरी के पास पीछे से आ रहे …
- [प्रदेश में मानसून के साथ खेती-किसानी का कार्य जोरों पर, राज्य में लक्ष्य का 49 प्रतिशत बोनी पूर्ण](https://cgprayagnews.com/with-the-monsoon-farming-activities-are-in-full-swing/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- प्रदेश में मानसून के साथ ही खेती-किसानी का काम जोरों पर है। प्रदेश में अब तक 24.07 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी हो चुकी है जो लक्ष्य का 49 प्रतिशत है। इस खरीफ सीजन में 48.85 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों को खेती-किसानी में सहुलियतें प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक सहयोग करने संबंधित अधिकारियों निर्देशित किए गए हैं। उन्होंने किसानों को उनकी मांग के अनुसार सुगमता के साथ प्रमाणित खाद-बीज का वितरण करने के निर्देश दिए हैं। कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम …
- [गरियाबंद : युवा रत्न सम्मान 2025-26 हेतु आवेदन आमंत्रित, मिलेगा 1 लाख रुपए का पुरस्कार, आवेदन करते समय इन बातों का रखे ध्यान](https://cgprayagnews.com/applications-invited-for-yuva-ratna-samman-2025-26/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वार युवा कल्याण के विभिन्न क्षेत्र में किये गये अविस्मरणीय कार्य, सेवाओं तथा अभिनव प्रयास के लिये सम्मानित करने और उनमें एक राष्ट्रीय कीर्तिमान विकसित करने की दृष्टि से ‘‘युवा रत्न सम्मान‘‘ योजना इस वर्ष 2025-26 से लागू की गई है। इस योजनांतर्गत व्यक्तियों, संगठनों के योगदान को प्रोत्साहित करने मान्यता देने एवं प्रतिष्ठा मंडित करने के उद्देश्य से राज्य शासन ने इस क्षेत्र में कार्यरत् व्यक्तियों, संगठनों को युवा रत्न सम्मान प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। खेल विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार इस योजना में विभिन्न क्षेत्र जैसे- असाधारण …
- [बोलेरो वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौके पर ही मौत](https://cgprayagnews.com/bolero-vehicle-crushed-the-bike-rider/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, ग्राम चौनपुर निवासी कपिल हरिजन (23) मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे अपने घर से लखनपुर के लिए निकला था। वह नेशनल हाईवे 130 अंबिकापुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर हंसडांड़ के पास पहुंचा था। तभी …
- [पीडीएस के तहत माह जुलाई के लिए 816 किलोलीटर केरोसिन का आबंटन](https://cgprayagnews.com/allocation-of-kerosene/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा राज्य के गैर अनुसूचित क्षेत्रों के गैस कनेक्शनधारी राशनकार्डों में भी पीडीएस के तहत केरोसिन प्रदाय करने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए भारत सरकार पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा वर्ष 2025-26 के द्वितीय तिमाही के लिए छत्तीसगढ़ को 816 किलोलीटर केरोसिन का आबंटन किया गया है। जिसे उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से हितग्राहियों को वितरित किया जाएगा। इस आशय का पत्र इन्द्रावती भवन स्थित खाद्य विभाग द्वारा प्रदेश के सभी कलेक्टरों एवं राज्य स्तरीय समन्वयक ऑयल उद्योग रायपुर को जारी कर दिया गया …
- [नाइट क्लब के बाहर दो गुटों में जमकर मारपीट, युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा सोशल मीडिया पर वायरल, VIDEO](https://cgprayagnews.com/fierce-fighting-between-two-groups/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नाइट क्लब के बाहर देर रात दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। पहले पक्ष में एक लड़की थी और उसके साथ एक लड़का था, जिसे वह अपना पति बता रही थी। इस दौरान युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिला। नशे में धुत युवती सड़क पर चिल्लाती रही और पुलिस से भी जमकर बहस की। पूरी घटना कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पाम मॉल में वन नाइट क्लब संचालित है। यहां देर रात दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो मारपीट में …
- [महिला का अर्धनग्न जला शव मिला, हत्या के बाद शव जलाने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस](https://cgprayagnews.com/a-half-naked-burnt-body-of-a-woman-was-found/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– महिला का अर्धनग्न जला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। लाश मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना कोरबा जिले के बाकी मोंगरा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, बाकी मोगरा के सोमवारी बाजार कॉलोनी में नाले के किनारे लोगों ने एक महिला का शव देखा। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके …
- [गरियाबंद कलेक्टर ने जिले के 88 सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) को दिया नियुक्ति पत्र](https://cgprayagnews.com/assistant-teacher-science-laboratory/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार जिले के तीन अनुसूचित जनजाति क्षेत्रों के लिए 88 अभ्यर्थियों को सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पद पर नियुक्ति जारी कर दिया गया है। कलेक्टर बी.एस. उइके ने अपने कार्यालय कक्ष में 10 अभ्यर्थियों को प्रतीकात्मक तौर पर नियुक्ति आदेश प्रदान किये। इस दौरान कलेक्टर श्री उइके ने कहा कि स्कूली विद्यार्थियों को विज्ञान विषय पर अच्छे से प्रयोगात्मक जानकारी प्रदान करे, जिससे कि विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति गहरी रूचि हो सके। इस अवसर जिला शिक्षा अधिकारी ए.के. सारस्वत सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद थे। अभ्यर्थियों ने सहायक …
- [लगातार बारिश से जलप्रपात का जलस्तर बढ़ा, पिकनिक मनाने आए पर्यटक फंसे, 7 घंटे बाद रेस्क्यू](https://cgprayagnews.com/tourists-who-came-for-picnic-at-the-waterfall-got-stuck/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– लगातार हो रही बारिश के कारण छत्तीसगढ़ के अधिकांश जलप्रपात इन दिनों पूरे उफान पर हैं। कोरबा जिले का प्रसिद्ध देवपहरी जलप्रपात भी इनमें से एक है। सोमवार की शाम यहां घूमने आए पांच युवकों की जान उस समय खतरे में पड़ गई, जब अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और वे बीच धारा में फंस गए। गनीमत रही कि समय रहते पुलिस और प्रशासन को सूचना मिल गई। तत्काल संयुक्त बचाव दल मौके पर पहुंचा और घंटों की मशक्कत के बाद पांचों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के दो …
- [गरियाबंद कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं, जनदर्शन में मिले 30 आवेदन, दिए त्वरित निराकरण करने के निर्देश](https://cgprayagnews.com/gariaband-collector-heard-the-problems-in-public-hearing/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद कलेक्टर बी.एस. उइके ने जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों की मांग, समस्याएं एवं शिकायते सुनी। कलेक्टर ने आज जनदर्शन में 30 लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में ग्राम खुटगावं के गोवर्धन ने मुद्रा लोन दिलाने, ग्राम सुरसाबांधा की दिनेश्वरी साहू ने परित्यक्तता प्रमाण पत्र जारी करने, ग्राम हरदी के ओमप्रकाश ध्रुव ने बैंक से फर्जी तरीके से निकाले गये राशी को वापस दिलाने, ग्राम चिपरी के रेखराज सोनवानी ने कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास में प्रवेश दिलाने, ग्राम उर्तुली …
- [गरियाबंद ब्रेकिंग: मवेशी से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, पिता घायल](https://cgprayagnews.com/bike-rider-dies-after-colliding-with-cattle/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था और अचानक सड़क पर मवेशी से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। घटना देवभोग थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार गरियाबंद-देवभोग NH130c  मार्ग पर गोहरापदर के पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की शाम एक …
- [स्कूल बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, बीएड छात्रा की मौत, मासूम घायल](https://cgprayagnews.com/school-bus-hits-scooty/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– स्कूल बस की चपेट में आने से बीएड छात्रा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्रा बीएड की परीक्षा देने जा रही थी। इस दौरान गलत दिशा से आ रही बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। घटना के बाद पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना राजनांदगांव जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार राजनांदगांव के आरके नगर चौराहे पर मंगलवार की सुबह एक स्कूल बस ने स्कूटी सवार छात्रा को टक्कर मार दी। बोरतलाव क्षेत्र के बुढ़ानछापर निवासी त्रिलोका यादव (28 वर्ष) अपनी बहन के बेटे लोकनाथ …
- [स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय आयोजन हेतु शासन ने जारी किए दिशा-निर्देश, मुख्यमंत्री ध्वजारोहण एवं जनता के नाम संदेश का प्रसारण करेंगे](https://cgprayagnews.com/instructions-for-dignified-celebration-of-independence-day/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस को प्रदेशभर में गरिमापूर्ण एवं भव्य रूप से मनाने के उद्देश्य से शासन स्तर पर आवश्यक तैयारियाँ प्रारंभ कर दी गई हैं। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन की अध्यक्षता में बीते दिनों राज्य स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि स्वतंत्रता दिवस का आयोजन प्रतिवर्ष की भांति गरिमापूर्ण, सुव्यवस्थित और राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत वातावरण में किया जाए। राजधानी रायपुर में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह प्रातः 9 बजे से पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित होगा। इस अवसर …
- [नवापारा के नये सीएमओ लवकेश कुमार ने संभाला पदभार, प्रदीप मिश्रा को दी गई विदाई, नए सीएमओ ने कहा..](https://cgprayagnews.com/navaparas-new-cmo-took-charge/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नगर पालिका परिषद नवापारा में मंगलवार को सीएमओ प्रदीप मिश्रा ने नए पदस्थ सीएमओ लवकेश कुमार को कार्यभार सौंपा। इस अवसर पर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने बुके भेंट कर पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। साथ ही पूर्व सीएमओ प्रदीप मिश्रा को कर्मचारियों ने बिदाई दी। नवापारा परिषद में नए सीएमओ लवकेश कुमार ने आज मंगलवार 8 जुलाई को नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर विधिवत अपना कार्यभार ग्रहण किया और सभी कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। प्रयाग न्यूज से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि नगर को साफ स्वच्छ बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। स्वच्छता और मूलभूत …
- [त्रिकोणीय प्रेम संबंध में हत्या, पुराने प्रेमी ने युवती के नए प्रेमी पर किया चाकू से वार, आरोपी गिरफ्तार](https://cgprayagnews.com/murder-in-love-triangle/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– त्रिकोणीय प्रेम संबंध में पुराने प्रेमी ने गुस्से में आकर युवती के नए प्रेमी पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोंडागांव जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। 23-24 जून की घटना जानकारी के अनुसार 23-24 जून को एक युवती अपने वर्तमान प्रेमी के साथ रात करीब 2 बजे कोंडागांव शहर के नगर पालिका चौक पर घूम रही थी। इसी दौरान उसका पुराना प्रेमी वहां …
- [छुरा ब्रेकिंग: कॉलेज छात्रा ने किचन में फांसी लगाकर की आत्महत्या, गोल्डन गर्ल के नाम से मिली थी पहचान, जांच में जुटी पुलिस](https://cgprayagnews.com/chhara-breaking-news-student-dies-under-suspicious-circumstances/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) किशन सिन्हा :- छुरा से बड़ी खबर आ रही है, जहां एक कॉलेज छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद से परिजन सदमे में हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना गरियाबंद जिले के छुरा थाना क्षेत्र की है। छात्रा का शव फंदे से लटका मिला जानकारी के अनुसार छुरा नगर के आवासपारा निवासी संध्या साहू ने घर के कीचन में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त संध्या …
- [दो बाइक आमने-सामने टकराईं: एक की मौत, दो महिलाओं समेत चार घायल](https://cgprayagnews.com/two-bikes-collided-head-on/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। इनमें एक मृतक की पत्नी की हालत गंभीर है, जिसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। घटना कोंडागांव जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के संबलपुर के पास दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। एक बाइक पर दंपती सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप …
- [शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कौशल परीक्षा 12 एवं 13 जुलाई को](https://cgprayagnews.com/speedwriting-typing-skill-test/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :–शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद, लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा 12 जुलाई 2025 को अंग्रेजी मुद्रलेखन गति 8000 की डिप्रेशन प्रतिघंटा के मान से होगी। यह परीक्षा रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर एवं बस्तर संभाग में चयनित 05 परीक्षा केन्द्रों पर तथा दिनाँक 13 जुलाई 2025 को हिन्दी मुद्रलेखन गति 8000 की डिप्रेशन प्रतिघंटा के मान से होगी। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर एवं बस्तर संभाग में चयनित 07 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षाएं आयोजित होगी। परिषद द्वारा आबंटित परीक्षा केन्द्रों पर ही निर्धारित बैच एवं समय पर ही परीक्षा में सम्मिलित होना अनिवार्य है। परीक्षा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी …
- [कुएं में मिले पिता-पुत्र के शव, रहस्यमयी मौत से हड़कंप, शुरुआती जांच में मौत की ये वजह सामने आई](https://cgprayagnews.com/father-son-dead-bodies-found-in-well/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, पहले पिता और फिर बेटे की कुएं में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कुएं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के ऊनी गांव में पिता और बेटे के शव कुएं …
- [राज्य में पहली बार गले के नस की दुर्लभ सर्जरी, मरीज को मिली नई जिंदगी, ब्रेन डेड होने का था खतरा](https://cgprayagnews.com/rare-surgery-of-neck-vein-done-for-the-first-time/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज रायपुर से संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के हार्ट, चेस्ट और वैस्कुलर सर्जरी विभाग में एक दुर्लभ और जोखिमपूर्ण सर्जरी कर मरीज की जान बचाई गई। मरीज के गले की नस कैरोटिड आर्टरी में 95 प्रतिशत ब्लॉकेज था, जिसे कैरोटिड एंडआर्टरेक्टॉमी नामक जटिल सर्जरी से सफलतापूर्वक हटाया गया। यह सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्णकांत साहू एवं उनकी टीम द्वारा की गई। डॉ. साहू के अनुसार यह सर्जरी राज्य में इस प्रकार की प्रथम एवं अत्यंत दुर्लभ सर्जरी है। मरीज को थी लकवे और दृष्टिदोष की शिकायत मरीज को पिछले दो वर्षों से …
- [खेत में काम करते समय दर्दनाक हादसा, आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत](https://cgprayagnews.com/farmer-dies-due-to-lightning/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई है। किसान अपना खेत देखने गया था। तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। तभी बिजली गिरी और किसान उसकी चपेट में आ गया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना जांजगीर चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार महुदा निवासी राजेंद्र साहू (45 वर्ष) सोमवार को अपने खेत की देखरेख करने के लिए घर से निकला था। किसान अपने खेत में कुछ काम कर रहा था। तभी अचानक मौसम में …
- [8 लाख का इनामी माओवादी डिप्टी कमांडर ढेर, मुख्यमंत्री ने सुरक्षाबलों को दी बधाई](https://cgprayagnews.com/maoist-deputy-commander-with-a-bounty-of-rs-8-lakh-killed/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर के बीजापुर जिले में माओवादियों की पीएलजीए बटालियन के 8 लाख के इनामी डिप्टी कमांडर सोढ़ी कन्ना को सुरक्षा बलों द्वारा न्यूट्रलाइज किए जाने पर सुरक्षाबलों के अदम्य साहस, सटीक रणनीति और जनसहभागिता की सराहना की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलमुक्त करने का मिशन निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। छत्तीसगढ़ सरकार इस अभियान में पूरी प्रतिबद्धता के साथ जुटी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह कार्रवाई हमारे वीर …
- [महिला से दुष्कर्म: अकेला पाकर आरोपी की बिगड़ी नियत, रेकी कर पानी मांगने के बहाने घर में घुसा आरोपी](https://cgprayagnews.com/rape-of-a-woman/): (छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर जिले में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता को अकेला पाकर पानी मांगने के बहाने जबरन उसके घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी दी और भाग गया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले कुछ दिनों से महिला के घर की रेकी कर रहा था। घटना वाले दिन जैसे ही महिला का पति …

## Pages

- [Home](https://cgprayagnews.com/hindi-samachar-cg-news/): CG NEWS प्रयाग न्यूज पोर्टल छोटी-बड़ी सभी खबरों को आप तक पहुंचाने का कार्य करती है जो आपके प्रतिदिन के जीवन को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित करती है ।
- [About Us](https://cgprayagnews.com/about-us/): हमारा *छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज़* पोर्टल छोटी-बड़ी सभी खबरों को आप तक पहुंचाने का कार्य करती है जो आपके प्रतिदिन के जीवन को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित करता है। हम आप लोगों तक सभी सही जानकारी पहुँचाने हेतु प्रतिबद्ध हैं। अधिक जानकारी के लिए हमसे जुड़े और संपर्क करे.
- [Contact Us](https://cgprayagnews.com/contact-us/): Editor Shrikant Sahu Sub-Editor Yuvraj Sahu Nawapara Rajim Gariyaband (Chhattisgarh) CONTECT NO – 8319000696 , 7987412336 Mail id cgprayag@gmail.com, info@cgprayagnews.com


[comment]: # (Generated by Hostinger Tools Plugin)
~~~

## llms-full

Not found.